सम्राट अशोक इण्टर कालेज में आयोजित हुई सामान्यज्ञान प्रतियोगिता में टॉपर रही छठी कक्षा की पल्लवी
Pallavi of class 6 was the topper in the general knowledge competition organized at Samrat Ashok Inter College.
1. सम्राट अशोक इण्टर कालेज में आयोजित हुई सामान्यज्ञान प्रतियोगिता
2. सम्राट अशोक इण्टर कालेज में आयोजित हुई उच्चस्तरीय सामान्यज्ञान प्रतियोगिता, 11 छात्रायें चयनित
छात्राओं को 50 मिनट में 50 प्रश्न हल करने थे, जिसमें इतिहास, भूगोल, रामायण, महाभारत, विज्ञान, राष्टध्वज व समसामयिक प्रश्न पूछे गये थे। निर्णायक मंडल में शामिल वर्षा दूबे, मो. आरिफ, अंशिका दूबे, शशि चौधरी, अमृता गौतम, आराधना यादव ने पल्ल्वी, अर्चना गौड़, नेहा कनौजिया, अंशिका गुप्ता, दिव्याशीं, अंशिका चौधरी, अनोखी मिश्रा, आंचल, आकृति गौड़ एवं हर्षि दूबे को सर्वश्रेष्ठ 11 छात्राओं में चयनित किया। छठीं कक्षा की मासूम पल्लवी ने सर्वाधिक 48 अंक पाकर न केवल अपनी कक्षा व 7,8 की छात्राओं बल्कि पूरे कालेज को चौंका दिया। ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक पाने वाली 11 छात्राओं को शीघ्र ही एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में काशी प्रसाद पाण्डेय, मधू मिश्रा, निशा मौर्या आदि ने सहयोग प्रदान किया।











Post a Comment
0 Comments