Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गज़ब की लाचारी: पत्नी को छुड़ाने के लिये बेटा बेंच दिया

गज़ब की लाचारी: पत्नी को छुड़ाने के लिये बेटा बेंच दिया Amazing helplessness: sold his son to free his wife


यूपी डेस्कः यूपी में गरीबी और लाचारी इस कदर पांव पसार रही है कि अपनी लाज, अपना धन और अपना परिवार बंचाना मुश्किल हो गया है। हैरानी इस बात की है कि मुख्यमंत्री को हरदम लगता है कि यूपी में रामराज्य आ चुका है। शर्मसार करने वाला ताजा मामला कुशीनगर का है जहां एक प्राइवेट अस्पताल ने बिल चुकाने में असमर्थ एक महिला को बंधक बना लिया। इस घटना में एक गरीब पिता को अपनी पत्नी और नवजात बेटी को अस्पताल से छुड़ाने के लिए अपने 2 साल के मासूम बेटे को 20 हजार रुपये में बेचना पड़ा। 



बच्चे को खरीदने वाले ने स्टाम्प पर गोदनामा भी लिखवाया। मामला सामने आने के बाद, पुलिस और जिलाधिकारी कुशीनगर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कुशीनगर के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के दशहवा गांव की है। यहां हरेश पटेल नामक व्यक्ति की गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर खुशी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। बेटी के जन्म के बाद क्लीनिक की संचालिका ने हरेश से 4 हजार रुपये की मांग की। जिसे न चुका पाने पर उसने हरेश की पत्नी को बंधक बना लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ा। कुशीनगर के डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें अस्पताल के दो स्टाफ और तीन अन्य लोग शामिल हैं। बेचे गए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया गया है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad