Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बाराबंकी में मौलाना ने मासूम बच्ची संग की अश्लील हरकत, एफआईआर दर्ज

बाराबंकी में मौलाना ने मासूम बच्ची संग की अश्लील हरकत, एफआईआर दर्ज 

Maulana did obscene act with innocent girl in Barabanki, FIR registered


यूपी डेस्कः बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मौलाना ने 5 वीं की छात्रा से छेड़खानी की। बच्ची अपने बीमार भाई की तबीयत में सुधार के लिए मौलाना के पास पानी में फूंक डलवाने गई थी। इसी दौरान मौलाना ने बच्ची से अश्लील हरकत की फिर छेड़छाड़ की। किसी तरह बच्ची वहां भागी और घर पहुंचकर अपने पिता को पूरी बात बताई। 


पीड़िता के पिता का कहना है कि मौलाना पहले भी इस तरह की कई हरकतें कर चुका है। यहां एक परिवार के बड़े बेटे की तबीयत काफी खराब चल रही है। बीमार बेटे की तबीयत में सुधार के लिए उसने अपनी नाबालिग बेटी को मौलाना के पास पानी में फूंक डलवाने के लिए भेजा था। लेकिन बच्ची को अकेला पाकर मौलाना की नीयत खराब हो गई। उसने बच्ची को अपने घर में दबोच लिया और अश्लील हरकतें की। बड़ी मुश्किल से किसी तरह नाबालिग बच्ची मौलाना से अपना हाथ छुड़ाकर भागी। बच्ची के शोर मचाने पर घबराया मौलाना मौके से भाग गया। पिता ने बताया कि उसकी बच्ची काफी डरी हुई है। पुलिस मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad