Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में तालाब में डूबकर युवक की मौत

बस्ती में तालाब में डूबकर युवक की मौत Youth dies by drowning in pond in Basti



कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)
थाना क्षेत्र के वैजलपुर गांव में एक 28 वर्षीय युवक के तालाब में डूबने से गांव में शोक की लहर व्याप्त है। स्थानीय गोताखोरों व पुलिस की मदद शव बरामद कर लिया गया है। बैजलपुर गांव निवासी 28 वर्षीय दिलीप कुमार अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार की देर शाम गांव के दक्षिण स्थित तालाब में स्नान करने गया था। गांव के अन्य लोग स्नान करके चले आए।


लेकिन दिलीप ने कहा की चलो अभी हम थोड़ी देर में आते हैं। इस बीच स्नान करते समय वह तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा। खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने दिलीप को डूबते हुए देखा तो जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया और गांव में जानकारी दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह और ग्राम प्रधान डॉ अरविंद दुबे लोगों ने गोताखरों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से शव की तलाश करना शुरू किया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव बरामद कर पोस्अमार्टम को भेजा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad