Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर में चाकू से गोदकर छात्र की हत्या, 2 गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

गोरखपुर में चाकू से गोदकर छात्र की हत्या, 2 गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी Student murdered by stabbing in Gorakhpur, 2 arrested, search for third continues



गोरखपुर, उ.प्र.।
राजघाट इलाके के बसतंपुर में रहने वाले सावन कुमार 2वीं के छात्र सावन कुमार (17) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार की है। सावन अपने दोस्त के साथ रामगढ़ताल इलाके में चिड़ियाघर के पास गया था। वहां कुछ लड़कों से पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। विवाद के बाद सभी वहां से भाग निकले लेकिन सावन को लड़कों ने पकड़ लिया और चाकू से गोदकर उसे अधमरा कर दिया। 


घटना के बाद पुलिस सावन को जिला अस्पताल लेकर गई, वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख, बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार शाम चार बजे उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता रमेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 3 आरोपियों रामगढ़ गांव के विनय यादव, वीरू निषाद और अरुण निषाद पर 307 का केस दर्ज किया है। इनमे  विनय और वीरू को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी सिटी अ​​भिनव त्यागी ने बताया, सावन की मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ा दी है। दो आरोपियों विनय और वीरू को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की तलाश में पुलिस छापा मार रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad