Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली मे आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवती की मौत

रूधौली मे आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवती की मौत
रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल)।
रुधौली थाना क्षेत्र के टडौठी गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टडौठी गांव निवासी रमेश शर्मा की 18 वर्षीय पुत्री चांदनी शर्मा अपनी बहन अंकिता के साथ खेत में धान का बीज लगाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।


बिजली की चपेट में आने से चांदनी शर्मा बेहोश होकर खेत में गिर पड़ी। पास ही खेत में कार्य कर रहे पिता रमेश शर्मा ने तत्काल परिजनों की मदद से निजी वाहन द्वारा चांदनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को लिखित रूप से अवगत कराया कि वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। आकाशीय बिजली से हुई इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad