Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बेटियों का जिस्म नोचता था पिता, अब पीछे पड़ी है पुलिस

बेटियों का जिस्म नोचता था पिता, अब पीछे पड़ी है पुलिस
बस्ती, 10 जुलाई।
कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता पर अपनी दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोप लगा है। मां की तहरीर पर पुलिस ने कलियुगी बाप के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पीड़ित बच्चियों का गुरुवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया, और उनके बयान दर्ज किए गए। जानकारी मिली है कि आरोपी पिता मूल रूप से आंबेडकरनगर जनपद का निवासी है। 


वह अपनी पत्नी और 15 व 16 वर्षीय दो बेटियों के साथ कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में झोपड़ी में रहता है। महिला ने पुलिस को बताया कि वे दो अलग-अलग झोपड़ियों में रहते थे। उसकी अनुपस्थिति में पति अपनी बेटियों की झोपड़ी में जाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। बेटियों को इतना डराया-धमकाया गया था कि वे डर के मारे चुप रहती थीं। 14 जून को पिता कहीं गया था तो बेटियों ने उसके कुकृत्य की जानकारी दी। कलवारी के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad