Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दुःखदः बस्ती मे विद्युत स्पर्शाघात से चार की मौत

दुःखदः बस्ती मे विद्युत स्पर्शाघात से चार की मौत
बस्ती, 09 जुलाई।
जनपद मे विद्युत स्पर्शाघात से चार लोगों की मौत हो गई। पहली घटना मुण्डेरवां थानान्तर्गत बरहुआ गांव प्रधान निवासी सुरेन्द्र चौधरी ‘पप्पू’ की करंट की चपेट मे आने से मौत हो गई। वे खेत मे डालकर बाइक से घर लौट रहे थे, कि रास्ते मे फिसलकर रास्ते मे पड़े विद्युत तार पर जा गिरे। उन्हे बचाने पहुंचे ग्रामीणों को भी झटका लगा। 


आनन फालन मे विद्युत सप्लाई कटवाकर इलाज के लिये बनकटी सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सुरेन्द्र चौधरी को मृत बता दिया। दूसरी घटना भानपुर के इब्राहिम चक उर्फ शेखपुर गांव में हुई। यहां राम कैलाश की 14 वर्षीय पुत्री राधिका अपने खेत में धान की रोपाई कर घर लौट रही थी, तभी बिजली की चपेट में आ गई। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैवा, सिद्धार्थनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राधिका सातवीं की छात्रा थी।


तीसरी घटना हलुवा हसनपुर गांव में सामने आई। 65 वर्षीय हरिराम पुत्र रामलाल अपने परिवार के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। दोपहर करीब 1ः30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से वह झुलस गए। उन्हें नरखोरिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। इस घटना में हरिराम का बेटा अटल बिहारी भी बिजली की चपेट में आया, लेकिन उसकी जान बच गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


चौथी घटना रूधौली के रुधौली थाना क्षेत्र के टडौठी गांव की है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। गांव निवासी रमेश शर्मा की 18 वर्षीय पुत्री चांदनी शर्मा अपनी बहन अंकिता के साथ खेत में धान का बीज लगाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से चांदनी शर्मा बेहोश होकर खेत में गिर पड़ी। पास ही खेत में कार्य कर रहे पिता रमेश शर्मा ने तत्काल परिजनों की मदद से निजी वाहन द्वारा चांदनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad