बुलंदशहर में राधास्वामी सत्संग ब्यास में दो छात्राओं से रेप, 65 साल के सेवादार ने की घिनौनी हरकत Rape of two girl students in Radhasoami Satsang Beas in Bulandshahr, 65 year old servant did heinous act
इनमे एक छात्रा गर्भवती हो गई तब दरिंदगी का पता चला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। दोनों बच्चियों को मैडिकल के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है। मामला स्याना कोतवाली क्षेत्र का है। बच्चियों का घर आश्रम के बिल्कुल सामने है। इसलिए वह आश्रम में खेलने जाया करती थी। घरवालों ने बताया कि बेटी के पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसे एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ले गए। जांच में बेटी 4 महीने की प्रेग्नेंट निकली। छात्रा के घरवालों ने बताया कि सेवादार 65 साल का बुजुर्ग है, इस वजह से कोई भी उस पर शक नहीं करता था। गांव के कई परिवार के बच्चे अक्सर सत्संग भवन में खेलने जाते थे। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आश्रम में एक सेवादार ने दो नाबालिग लड़कियों से रेप किया है। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़कियों का मेडिकल कराया जा रहा है।













Post a Comment
0 Comments