Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भदोही में इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या

भदोही में इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या Principal of Inder Bahadur Singh National Inter College shot dead in Bhadohi




यूपी डेस्क। यूपी के भदोही जिले में इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह (56), की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने मीडिया को जानकारी दी कि शहर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल चौराहे पर प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह अमिलौरी गांव स्थित अपने घर से कार में सवार होकर निकले थे तभी घर से दो सौ मीटर की दूरी पर पूर्वाह्न करीब 10 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने कार के टायर पर गोली चला दी। 


इसके बाद उन्होंने कार के पास पहुंचकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिंह को पास के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों को पकड़ने के लिए टीम ने घेराबंदी की है। कॉलेज के प्रबंधक एवं भाजपा के काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री आशीष सिंह बघेल ने बताया कि योगेंद्र 1994 से कॉलेज में बतौर शिक्षक तैनात थे और इसी वर्ष एक जुलाई को उन्हें कॉलेज के प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में शुरू की गई है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad