Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुरानी पेंशन बहाली की सूची परिषद को भेजने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की सूची परिषद को भेजने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन 
Memorandum submitted demanding to send the list of restoration of old pension to the Council


बस्ती, 26 अक्टूबर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में विशिष्ट बीटीसी 2004,बीटीसी 2001, 2004, उर्दू बीटीसी,मृतक आश्रित की पुरानी पेंशन बहाली की सूची शासन को शीघ्र प्रेषित करने हेतु अपर जिलाधिकारी और बीएसए को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने के बाद संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने एडीएम को अवगत कराया कि शासन द्वारा सूची भेजने की अन्तिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है।


फिर भी अभी तक बस्ती जनपद की सूची शासन को प्रेषित नहीं की गई है। इससे लाभान्वित शिक्षकों में आक्रोश है। इसलिए सूची शीघ्र भेजवाया जाय। उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि 7 विकास खण्डों सल्टौआ गोपालपुर, परसुरामपुर, रामनगर, बनकटी, दुबौलिया, हर्रैया, कुदरहा के शिक्षकों, कर्मचारियों का डीए और दो विकास खण्डों का बोनस सीटीओ से पास कराकर खातों में भेजवा दिया गया है। ज्ञापन देने के दौरान संघ के जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष परसरामपुर देवेन्द्र वर्मा, अध्यक्ष गौर राज कुमार सिंह, विजय कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे। इसी कड़ी में नवागत लेखाधिकारी श्री अभिनय कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों ने ने निवर्तमान लेखाधिकारी गुलशन उवर को विदाई देने के साथ ही और नवागत लेखाधिकारी अभिनव कुमार सिंह का स्वागत किया गया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad