Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रिश्वत की रकम वापस कराने पहुंचे लखीमपुर भाजपा विधायक

रिश्वत की रकम वापस कराने पहुंचे लखीमपुर भाजपा विधायक Lakhimpur BJP MLA reached to return the bribe amount




यूपी डेस्कः लखीमपुर खीरी के सदर भाजपा विधायक योगेश वर्मा इन दिनों मीडिया में सुर्खियों में हैं। भाजपा नेता और अधिवक्ता अवधेश सिंह व उनके समर्थकों द्वारा जिला सहकारी बैंक के चुनाव में उन्हे थप्पड़ मारने की चर्चा देशभर में हुई। इसका वीडियो करोड़ों लोगों ने देखा है। अवधेश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने में विधायक जी को पसीना हो गया। फिलहाल कार्यवाही हुई। 


अब नया मामला सुर्खियों में है। विधायक जी स्कूटी पर सवार होकर एक पीड़ित को लेकर एसडीएम से मिलने पहुंच गये। एसडीएम अश्वनी सिंह अपनी आफिस के बाहर ही मिल गये। फिर क्या था विधायक जी स्कूटी पर बैठे बैठे उन्हे नापने लगे। उन्हे जमकर खरी-खोटी सुनाई। दरअसल एक किसान और आरएसएस में खण्ड कार्यवाह 6 साल से खेत की पैमाइश के लिये कचहरी का चक्कर लगा रहा है। एक कानूनगो ने उससे 5000 रुपए की रिश्वत ली, लेकिन काम फिर भी नहीं हुआ। जब ये बात सदर विधायक योगेश वर्मा को पता चली तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत एक्शन में आ गए। एसडीएम को फटकार लगाते हुए कहा, “कानूनगो ने जो पैसा लिया है, वो वापस कराइये। वरना मैं खुद धरने पर बैठ जाऊंगा। विधायक और एसडीएम के बीच कहासुनी का वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है। एसडीएम ने विधायक को भरोसा दिलाया है कि कानूनगो को हटाया जाएगा और किसान का पैसा जल्द लौटाया जाएगा। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक गलियारों में खलबली मच गई है।




Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad