Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बहराइच में बवाल, एक की मौत, दूसरा घायल, एसओ, चौकी इंचार्ज सस्पेन्ड, दो बार लाठी चार्ज

बहराइच में बवाल, एक की मौत, दूसरा घायल, एसओ, चौकी इंचार्ज सस्पेन्ड, दो बार लाठी चार्ज Ruckus in Bahraich, one dead, another injured, SO, outpost incharge suspended, lathi charged twice



यूपी डेस्कः
बहराइच में हिंसा हो रही है। लोग दूसरे समुदाय लोगों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं। दरअसल हरदी इलाके में रविवार को मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा के दौरान जुलूस जब अब्दुल हमीद के घर के सामने से निकल रहा था, गैर समुदाय के युवकों ने पथराव किया और 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। इसमें दो युवकों को गोली लगी। इनमें से एक की मौत हो गई, दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक गोपाल मिश्रा (22) की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। 


घायल होने वाला 25 वर्षीय शख्स राजन है। युवक की मौत के बाद हिंसा भड़क गई। लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी। बहराइच-सीतापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी पहुंची। हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। गुस्साए लोगों ने युवक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसमें भाजपा विधायक भी शामिल हुए। रात करीब 11 बजे पुलिस ने प्रतिमा का जबरन विजर्सन शुरू करवाया तो लोग भड़क गए। पुलिस को दोबारा लाठीचार्ज करपा पड़ा। इधर, सीएम योगी ने कहा है कि माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं। लापरवाही पर हरदी एसओ और महसी चौकी इन्चार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। 


बवाल की शुरुआत तब हुई, जब दुर्गा प्रतिमाएं विजर्सन के लिए निकल रही थीं। उसी दौरान गैर समुदाय के कुछ युवकों की प्रतिमा निकाल रहे युवकों से बहस हो गई। इसके बाद मामला बढ़ा और पथराव शुरू हो गया। इस पूरे मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। पता चला है प्रतिमा विसर्जन के लिये निकले जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने गैर समुदाय लोगों के घरों पर पथराव कर टीन शेड गिरा दिया। इसी के सहारे युवक छत पर चढ़ गया और वहां छत की रेलिंग में लगा हरे रंग का धार्मिक झण्डा रेलिंग सहित गिरा दिया और भगवा फहराकर प्रदर्शन करने लगा। इसके बाद उसे गोली मारी गई और भीड़े बेकाबू हो गई। यह पूरा खेल करीब 35 से 40 मिनट तक चलता रहा लेकि इस बीच पुलिस को कोई एक्शन नही दिखा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad