Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जयपुर में चलती बोलेरो में सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को घर के सामने लहूलुहान फेंककर फरार हुये आरोपी

जयपुर में चलती बोलेरो में सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को घर के सामने लहूलुहान फेंककर फरार हुये आरोपी Gang rape in moving Bolero in Jaipur, accused fled after throwing bloodied victim in front of house




राजस्थान डेस्कः राजधानी जयपुर में जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में एक दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमे लिखा है कि गुरुवार रात करीब 12 बजे जब वह काम से घर लौटे, तो उनकी बेटी गायब मिली। इधर-उधर ढूंढने के बावजूद बेटी का पता नहीं चला। रात करीब 1 बजे एक दर्दनाक घटना घटी। 


एक पिता की आंखों के सामने उनकी बेटी लहूलुहान हालत में सड़क किनारे फेंक दी गई। बोलेरो गाड़ी में बेटी को फेंककर आरोपी फरार हो गए। गाड़ी की आवाज सुनकर पिता बाहर आए और अपनी लहूलुहान बेटी को देखकर सन्न रह गए। बेटी के कपड़े खून से सने थे और सिर व कान से खून बह रहा था, जयपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक बोलेरो गाड़ी और एक बाइक बरामद की। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता ने पिता को बताया कि कुंदन मीणा, रामवतार मीणा, दीपक मीणा और गिर्राज मीणा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मारपीट करके घायल कर दिया। घायल करने के बाद ज्यादा हालत खराब हुई तो घर के पास सड़क किनारे पटक कर फरार हो गए। पीड़िता का सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर किडनैप और सामूहिक दुष्कर्म का नामजद मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad