Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती के शिक्षाविद सुशांत कुमार पांडे को बेंगलुरु जायेंगे, एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस मे देंगे अपने सुझाव

बस्ती के शिक्षाविद सुशांत कुमार
पांडे को बेंगलुरु जायेंगे, एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस मे देंगे अपने सुझाव

बस्ती, 13 जुलाई।
जनपद बस्ती के शिक्षाविद सुशांत कुमार पांडे को बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एजुकेशन कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन 23 से 25 दिसंबर तक आयोजित होगा, जिसमें भारत सहित 15 से अधिक देशों के शिक्षा विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और शिक्षाविद भाग लेंगे। सम्मेलन का आयोजन सत्य साईं संस्थान की वैल्यू एजुकेशन यूनिवर्सिटी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारत सरकार और कर्नाटक सरकार के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता प्रस्तावित है। 


सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नैतिक शिक्षा, मूल्य आधारित शिक्षण और वैश्विक शिक्षा प्रणाली में नवाचारों पर विचार-विमर्श करना है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के चुनिंदा शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों के साथ बस्ती के सुशांत कुमार पांडे भी अपने विचार साझा करेंगे। बताया गया कि उनके कुछ सुझावों को पूर्व में भारत की नई शिक्षा नीति के संदर्भ में भी महत्व मिला था। सत्य साईं संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवाओं के लिए विश्वभर में जाना जाता है। हाल ही में संस्थान के 40 निःशुल्क मेडिकल सीटों वाले मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था। 


इसके अलावा संस्थान देश और विदेश में अनेक निःशुल्क कैंसर अस्पतालों, सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों और विश्वविद्यालयों का संचालन भी करता है। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का सीधा प्रसारण ऑनलाइन भी किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से सत्य साईं संस्थान के करोड़ों अनुयायी और शिक्षा से जुड़े लोग जुड़ेंगे। बस्ती के लिए यह आमंत्रण गौरव का विषय माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में सुशांत कुमार पांडे की सहभागिता से जिले का नाम राष्ट्रीय और वैश्विक शिक्षा जगत में और अधिक प्रतिष्ठित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad