Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

युगों तक प्रतिष्ठित रहेंगे धन्वन्तरि -डा. वी.के. वर्मा

युगों तक प्रतिष्ठित रहेंगे धन्वन्तरि -डा. वी.के. वर्मा 
Dhanvantari will remain revered for ages - Dr. V.K. Varma




बस्ती, 30 अक्टूबर। पटेल एस.एम. हास्पिटल एण्ड आयुष पैरा मेडिकल कालेज गोटवा में धन्वन्तरि दिवस संकल्पों के साथ मनाया गया। आयुष चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि धन्वन्तरि ने मानव जीवन की पीड़ा को हरने के लिये अपने समय काल में जिस आयुर्वेद को जन्म दिया उसकी उपयोगिता सदैव बनी रहेगी. कोरोना संकट काल में आयुर्वेद और होम्योपैथ अनेक गरीबों का जीवन बचाने में सफल रहा। 


कहा कि धन्वन्तरि ने आयुर्वेद की नींव रखी, आज यह विधा तेजी से लोकप्रिय हो रही है। कहा कि धन्वन्तरि का योगदान युगों तक याद किया जायेगा। निदेशक डॉ. आलोक रंजन ने कहा भगवान धन्वन्तरि आयुर्वेद जगत् के प्रणेता तथा वैद्यक शास्त्र के देवता माने जाते हैं. भारतीय पौराणिक दृष्टि से ‘धनतेरस’ को स्वास्थ्य के देवता धन्वन्तरि का दिवस माना जाता है. धन्वन्तरि आरोग्य, सेहत, आयु और तेज के आराध्य देवता हैं. धनतेरस के दिन उनसे प्रार्थना की जाती है कि वे समस्त जगत् को निरोग कर मानव समाज को दीर्घायु प्रदान करें। कार्यक्रम में डॉ. आर. एन. चौधरी, प्राचार्य डा. मनोज मिश्र, डा. चन्दा सिंह, लालचंद यादव, वीरेन्द्र कुमार, धुव चंद्र वर्मा, रितेश चौधरी, मनीष कुमार चौधरी, उत्कर्ष दूबे, डा. इरफाना बानो, शिव प्रसाद, श्याम किशोर दूबे तथा पैरामेडिकल कालेज के छात्र, छात्राओं सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad