Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जिम ट्रेनर ने की कारोबारी के पत्नी की हत्या, लाश को डीएम आवास के कैंपस में दफनाया

जिम ट्रेनर ने की कारोबारी के पत्नी की हत्या, लाश को डीएम आवास के कैंपस में दफनाया Gym trainer murdered businessman's wife, buried her body in the campus of DM residence



यूपी डेस्कः
कानपुर डीएम के कैंपस से एक महिला का कंकाल मिला है जिसकी 4 महीने पहले जिम ट्रेनर ने हत्या कर दी थी। महिला एक कारोबारी की पत्नी थी और जिम ट्रेनर से उसकी नजदीकियां थीं। जिम ट्रेनर ने कारोबारी की पत्नी को किडनैप कर कार में ही उसकी हत्या कर दी। हैरानी इस बात की है कि शव को ठिकाने लगाने लगाने के लिये उसने हाई सिक्योरिटी वाले डीएम आवास कैंपस का चयन किया। शनिवार को जिम ट्रेनर विमल सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की। 


घटना 24 जून की है। उसने कबूल किया कि शव को डीएम आवास परिसर में दफना दिया है। यह सुनते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस रात में ही परिसर पहुंच गई। चारों तरफ से डीएम आवास कैंपस को सील कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर मेन गेट के पास खुदाई की गई तो कंकाल बरामद हुआ। पति राहुल गुप्ता ने शव की शिनाख्त की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या से पहले उसने कई बार ’दृश्यम’ देखी थी। यही वजह है कि उसने लाश को डीएम कैंपस में दफनाया, ताकि कभी किसी को शक न हो।


कानपुर रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा में रहने वाला विमल सोनी जिम ट्रेनर है। वह गीनपार्क की हाई प्रोफाइल जिम का ट्रेनर था। सिविल लाइंस के शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता (32) ग्रीन पार्क जिम जाती थी। 24 जून की सुबह एकता ग्रीन पार्क जिम में एक्सरसाइज करने गई थी। काफी देर तक घर नहीं पहुंची, तो कारोबारी पति राहुल गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जिम के सीसीटीवी खंगाले। इसमें महिला बैग लेकर जिम से बाहर निकलते हुए दिखाई पड़ी। इधर, जिम ट्रेनर विमल जैन भी लापता था। उसका मोबाइल भी ऑफ था। पहले तो पुलिस को शक हुआ कि जिम ट्रेनर महिला को लेकर भाग गया। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की।


जिस कार से महिला का किडनैप किया। वो अगले दिन 25 जून को जिम ट्रेनर की बहन के घर (जूही मिलिट्री कैंप) के बाहर खड़ी मिली। कार जिम ट्रेनर के दोस्त शोएब की थी। उसमें रस्सी, टूटा क्लेचर, टॉवेल, सिम-ट्रे मिले। इससे बाद साफ हो गया कि महिला की हत्या की गई। शनिवार को पुलिस को आरोपी की लोकेशन मॉल रोड पर मिली। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। तब विमल ने कहा- मैंने उसे मार डाला है। लाश गंगा में फेंक दी। विमल के इस बयान के बाद पुलिस टीम उसे लेकर गंगा घाट पहुंची। यहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अंत में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तब विमल ने डीएम कंपाउंड में लाश दफनाने की बात कबूली।


जिम ट्रेनर ने पुलिस को बताया एकता और मेरे बीच नजदीकी थी। जिम ट्रेनिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी थी। इस बीच मेरी शादी तय हो गई। तिलक हो गया था। इस वजह से मैंने एकता को रास्ते से हटाने के लिए पूरी प्लानिंग कर रखी थी। 24 जून को महिला जिम से निकली तो मैं कार से उसके पीछे आया। कार में बैठते ही महिला ने मुझसे पूछा कि शादी क्यों कर रहे हो? इसके बाद मेरी उससे हॉट-टॉक हुई। गुस्से में मैंने उसके मैंने उसके गले में पंच मारा। वो बेहोश हो गई। कुछ देर बाद जब मैंने चेक किया तो वो मर गई थी। मर्डर करने के बाद शव को लेकर डीएम कंपाउंड में पहुंचा। वहां पर कार खड़ी कर दी। फावड़े से 5 फीट का गड्‌ढा खोदा। शव दफना दिया। कार को बहन के घर पर खड़ा कर दिया। 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad