Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आगराः शारीरक सम्बन्ध बनाकर ब्लैकमेल करने वाली दो लड़कियां गिरफ्तार

आगराः शारीरक सम्बन्ध बनाकर ब्लैकमेल करने वाली दो लड़कियां गिरफ्तार Agra: Two girls arrested for blackmailing them by having physical relations.




यूपी डेस्कः आगरा पुलिस ने शारीरिक सम्बन्ध बनाकर युवकों को ब्लैकमेल करने वाली दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। लड़की ने पहले एक लड़के के साथ यौन संबंध बनाया फिर उसे ब्लैकमेल कर उगाही करने की कोशिश की। पैसा न देने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसा दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है जहां एक लड़की ने एक व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाए और फिर उससे 15 लाख रुपए की मांग की। 


पैसा नहीं देने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसा दिया। नगर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सूरज कुमार राय ने मीडिया को बताया कि कुछ दिन पहले एत्माद्दौला थाने में एक लड़की पहुंची थी। उन्होंने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया कि अजय तोमर नामक युवक ने उसे बेहोश करके उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद पुलिस ने तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तोमर के परिजन पुलिस से मिले और पुलिस को कुछ कॉल रिकार्डिंग देकर दावा किया कि उनके बेटे को फंसाया गया है तथा लड़की ने पहले 15 लाख रुपए मांगे थे और अब 5 लाख रुपए की मांग की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की तो 2 लड़कियों की सच्चाई सामने आ गई। राय ने बताया कि दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad