Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मथुरा में 35 साल के युवक की गोली मारकर हत्या

मथुरा में 35 साल के युवक की गोली मारकर हत्या
35 year old youth shot dead in Mathura

यूपी डेस्कः मथुरा में बाइक सवार बदमाशों ने 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला थाना हाईवे क्षेत्र में सौंख रोड़ स्थित नगला माना का है। यहां के 35 वर्षीय उमेश पुत्र केशव मथुरा से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान गांव के निकट बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उमेश के सीने में धस गई। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुन गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल की जांच की और तमंचे का खोखा बरामद किया। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad