वर्दी वाला लुटेराः जुए की फड़ से लूट लिये 40 लाख
Robber in uniform: Looted Rs 40 lakh from gambling
यूपी डेस्कः वाराणसी में सारनाथ थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता ने एक अपार्टमेंट पर छापा मारकर जुए की फड़ पर रखे 40 रूपये लूट लिये। उनके साथ सिविल ड्रेस में एक युवक भी था, जिसने गार्ड से खुद को मुख्यमंत्री योगी का आदित्यनाथ का ओएसडी बताया। पुलिस यूपी 65 एजी 1208 नंबर की गाड़ी से आई थी। पुलिस जीप आई शहर के नामचीन लोग जुआ खेल रहे थे, आरोप है कि इंस्पेक्टर ने जुए की फड़ पर रखे 40 लाख रुपए दो बैग में भर लिए। एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि इंस्पेक्टर लिफ्ट से उतर रहे हैं, उनके साथ का युवक हाथ में दो बैग पकड़े हुए है। सीसीटीवी वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर गुप्ता को पहले लाइन हाजिर, फिर सस्पेंड कर दिया। विवेक त्रिपाठी को सारनाथ का नया प्रभारी बनाया गया है। डीसीपी वरूणा चंद्रकांत मीना इसकी जांच कर रहे हैं।
वर्दी वाला लुटेराः जुए की फड़ से लूट लिये 40 लाख
November 10, 2024
0
Tags













Post a Comment
0 Comments