Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BASTI. सेन्ट्रल एकेडमी में उत्साह से मनाया गया बाल दिवस

सेन्ट्रल एकेडमी में उत्साह से मनाया गया बाल दिवस Children's Day celebrated with enthusiasm in Central Academy

बस्ती, 15 नवम्बर। सेन्ट्रल एकेडमी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री बच्चों के चाचा पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन उल्लास के साथ मनाया गया। निदेशक जे.पी. तिवारी, निदेशिका सीमा तिवारी, सहायक निदेशक अनुज तिवारी ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व की जानकारी देते हुये बताया कि बच्चे नेहरू जी को प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। 


उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। पंडित नेहरू कहते थे कि बच्चे राष्ट्र के निर्माता हैं। बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं और उनका ध्यान से और प्यार से लालन पालन किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के भविष्य और कल के नागरिक हैं। श्री प्रकाश तिवारी ने बच्चों को सहज भाषा में बाल दिवस के महत्व परिचित कराया। कहा कि चाचा नेहरू बच्चों में भारत का भविष्य देखते थे। प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने बच्चों को चाचा नेहरू के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाल दिवस पर खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन किया गया। 


निदेशक जे.पी. तिवारी ने सफल छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में आबिद अरशद, शैलेन्द्र, द्विजेन्द्र, अजय दूबे, साक्षी, उन्नति, दया, गीताजंलि, जया, महविश खान, आदि ने छात्रों को बाल दिवस के महत्व से परिचय कराया। इस अवसर पर 100 और 200 मीटर की दौड़, खोखो, छोटे बच्चों में जलेबी रेस कबड्डी, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओें में मानसी, क्षिप्रा, मानवी यादव, आयुष, मयंक, प्रिन्स, आराध्या पाण्डेय, श्रेया, माही, कीर्ति दूबे, अर्चित, मयंक, समृद्ध, आशुतोष, देवांश, तनीषा, राजश्री, ज्योति, दिव्यांशी, सौम्या, गरिमा पाण्डेय, दर्पण, रौनक, शिवाकान्त, सृष्टि, आदिश्री, खुशी, सचिन, हर्षित दूबे, फरहान, सर्वेश, शाश्वत, शिवांश राय, अभिज्ञान बाल्मीकि, हर्षित दूबे, अलका, आराध्या, कार्तिक दूबे आदि ने खेल कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

 

 

Bottom Ad