Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला मुंबई से गिरफ्तार

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला मुंबई से गिरफ्तार





NATIONAL DESK.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी भरा संदेश भेजने के मामले में मुंबई पुलिस ने यूपी एटीएस की मदद से महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला आरोपी ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी पहचान 24 साल की फातिमा खान के रूप में हुई है। आपको बता दें मुंबई यातायात पुलिस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा एक संदेश मिला था। 


इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर थी और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस के यातायात नियंत्रण कक्ष को एक अज्ञात फोन नंबर से संदेश मिला था कि अगर आदित्यनाथ 10 दिन के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि आदित्यनाथ राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं और इस कारण पुलिस अलर्ट पर है। आपको बता दें कि इस साल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। धमकी देने वालों को यूपी पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था। जिनमें किसी ने डायल 112 पर कॉल कर धमकी दी तो किसी ने फेसबुक और ट्विटर के जरिए। फातिमा खान ने आइटी में बीएससी की है और मानसिक रूप से अस्थिर है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad