Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विधि विधान से पूजे गये कायस्थों के आराध्य भगवान चित्रगुप्त

विधि विधान से पूजे गये कायस्थों के आराध्य भगवान चित्रगुप्त





बस्ती, 04 नवम्बर।
चित्रगुप्त मंदिर धर्मशाला रोड़ में श्री चित्रगुप्त कमेटी द्वारा सामूहिक कलम पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिस दिन भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ उस दिन भगवान चित्रगुप्त जी को आमंत्रण समय से न मिलने के कारण जब घरों में दीपक जलाए जा रहे थे तब भगवान चित्रगुप्त जी ने अपना कलम दवात बंद कर दिया। 

Chitragupta, the worshipable god of Kayasthas, worshiped with rituals.

पाप पुण्य का लेखा जोखा नहीं लिखे जाने पर सारे सृष्टि में हाहाकार मच गया। इधर भगवान राम जी को जानकारी होने पर उनके द्वारा धर्महरि मंदिर अयोध्या में पूजन अर्चन किया गया और यम की बहन यमुना जी ने उन्हें मनाया। इसलिए आज ही के दिन कलम पूजन और भैया दूज दोनों मनाया जाता है। कलम पूजन के पश्चात भगवान चित्रगुप्त जी की महाआरती युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। कलम पूजन के अवसर पर यूनीक साइंस एकेडमी के नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन सहभोज के रूप में भगवान का प्रसाद वितरण के साथ किया गया। कृष्ण चन्द्र गोप, परमात्मा प्रसाद, प्रेम प्रकाश, अरुण प्रकाश, रमेश श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, डॉ सौरभ सिन्हा, सर्वेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव, हरिओम श्रीवास्तव, महेश चंद्र, अपराजिता सिन्हा, नम्रता श्रीवास्तव, साक्षी श्रीवास्तव , कंचन पाण्डेय, पुजारी अयोध्या प्रसाद आदि भक्त मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

 

 

Bottom Ad