Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फंदे से लटकती मिली तीन महीने की विवाहिता की लाश

फंदे से लटकती मिली तीन महीने की विवाहिता की लाश Three month old married woman's dead body found hanging from noose

बस्ती, 05 नवम्बरः लालगंज थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव में नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दिया। अभी तीन तीन माह पहले उसकी शादी हुई थी। पति मुंबई में मजदूरी करता है। घर के लोग सुबह धान काटने के लिए खेत में गए हुए थे। आकर देखा तो उनकी बहु दुपट्टे के सहारे फंदा लगा कर लटकी हुई थी। स्वजन ने डायल 112 को जानकारी दी। नवविवाहिता 20 वर्षीया सुकन्या पत्नी राजन ने सुसाइड क्यों किया, इसकी जानकारी अभी नही मिली है। स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शरू कर दी है। शव का पंचायतनामा भर कर उसको पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। परिजन घटना से सदमे मे हैं। लोग तरह तरह की चर्चायें कर रहे हैं। घटना सोमवार की है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad