Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फिर मिली मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, गोरखपुर का है आरोपी

फिर मिली मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, गोरखपुर का है आरोपी Chief Minister again received death threat, accused is from Gorakhpur

यूपी डेस्कः यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। ‘वायस ऑफ हिंदूज’ नाम की संस्था ने गोरखपुर पुलिस को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर धमकी भरा स्क्रीनशॉट भेजकर शिकायत की। इसमें लिखा है- मैं भी मारूंगा योगी को। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की पहचान रियाजुल हक अंसारी के रूप में हुई है। 


वह गोरखपुर का रहने वाला है। उसने ‘सैफ अंसारी’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कमेंट किया था। योगी को 48 घंटे में दूसरी बार धमकी मिली है। इससे पहले, एक महिला फातिमा खान ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मैसेज कर कहा था- अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। ऐसे असामाजिक लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि राज्य में अमन-चैन कायम रहे। पुलिस का साइबर सेल भी धमकी देने वाले के सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन जांच में जुटा है। आरोपी फरार है। उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad