Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पण्डित नेहरू ने रखी आधुनिक भारत की नींव

पण्डित नेहरू ने रखी आधुनिक भारत की नींव Pandit Nehru laid the foundation of modern India

बस्ती, 14 नवम्बर। कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने पण्डित नेहरू को युगदृष्टा बताते हुये कहा कि उन्होने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा पण्डित नेहरू ने भारत को समृद्ध करते हुये धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में दुनिया में एक पहचान दिलाया। 


पण्डित नेहरू ने 40 हजार किमी. की यात्रा कर 3.5 करोड़ देशवासियों को सम्बोधित कर जनभावनाओं को करीब से जाना परखा था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नर्वदेश्वर शुक्ल ने कहा पण्डित नेहरू ने स्वतंत्रता आन्दोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिये और गांधीजी के नेतृत्व में अंग्रेजों को परास्त कर भारत को आजाद कराया। उनकी सोच आधुनिक थी। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा पण्डित नेहरू सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री थे। 


वे बच्चों को भारत का भविष्य मानकर उन्हे असीम स्नेह देते थे। उनके अच्छे व महान कार्यों के चलते प्रधानमंत्री रहते हुये भारत रत्न से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन मो. रफीक खां ने किया। पार्टी महासचिव अशोक श्रीवास्तव, जयंत चौधरी, राकेश पाण्डेय, अवधेश सिंह, लालजीत पहलवान, डीएन शास्त्री, बृजेश पाण्डेय, पिण्टू मिश्रा आदि ने भी सम्बोधित किया। शकुन्तला देवी, प्रमोद चौधरी, मंजू पाण्डेय, दीपेन्द्र सिंह, सुनील पाण्डेय, रामबचन भारती, यशराज केके, शेर मोहम्मद, दूधनाथ पटेल, शौकत अली नन्हू, सर्वेश शुक्ल, आनन्द, मो. अशरफ, संजीव त्रिपाठी, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad