Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रियंका गांधी ने हाथों में संविधान लेकर ली सांसद पद की शपथ

प्रियंका गांधी ने हाथों में संविधान लेकर ली सांसद पद की शपथ
Priyanka Gandhi took oath as MP with constitution in her hand

नेशनल डेस्कः नेहरू परिवार की बेटी प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से चुनाव जीतकर 52 साल की उम्र में पहली बार संसद पहुंची हैं। उन्होंने सीपीआई के सत्यन मोकेरी को 4 लाख 10 हजार वोटों से हराया। हालांकि वे अपने भाई राहुल गांधी के जीत का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाईं। राहुल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सीपीआई (एम) के पीपी सुनीर को 4 लाख 31 हजार वोटों के अंतर से हराया था। आज प्रियंका गांधी को सांसद पद की शपथ दिलाई गई। 


प्रिंयका गांधी ने हाथों में संविधान लेकर हिन्दी में शपथ ग्रहण किया। प्रियंका जब संसद पहुंचीं, तो कांग्रेस नेताओं ने बाहर ही उनका स्वागत किया। सदन में एंट्री से पहले भाई राहुल ने उन्हें रोका और कहा- “स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप... लेट मी ऑलसो टेक योर फोटो.। प्रियंका गांधी राहुल से 18 महीने 24 दिन छोटी हैं। उन्होने अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पास 12 करोड़ तथा पति राबर्ट वाड्रा के पास करोड़ की सम्पत्ति है। प्रियंका के सांसद बनने पर मां सोनिया गांधी ने कहा, “वी आर ऑल वेरी हैप्पी एंड प्राउड.। प्रियंका संसद में केरल की प्रसिद्ध ’कसावु’ साड़ी पहनकर पहुंची थीं। संसद में राहुल और सोनिया के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। शपथ के बाद प्रियंका ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का आशीर्वाद लिया। संसद में पहली बार गांधी परिवार के 3 सदस्य मौजूद हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल यूपी के रायबरेली से और प्रियंका केरल के वायनाड से सांसद हैं। जबकि सोनिया राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। प्रियंका के साथ नांदेड़ से उपचुनाव जीतने वाले रविंद्र चव्हाण ने भी शपथ ली।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad