Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी संभाल रहे 14 तेज तर्राक आईएएस

गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी संभाल रहे 14 तेज तर्राक आईएएस
14 dynamic IAS officers are handling the responsibility of Gautam Buddha Nagar.

राज्य संवाददाता, दिल्ली (ओ पी श्रीवास्तव)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अन्तर्गत आने वाला उत्तर प्रदेश का औद्योगिक नगर गौतमबुद्ध नगर में 14 आईएएस अधिकारी वर्तमान समय में तैनात हैं। जिससे गौतम बुद्ध नगर तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहा है। इनमें से 5 महिलाएं आईएएस अफसर हैं, जिनके कंधों पर भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। 


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 इस वूमेन पावर समेत 14 आईएएस अफसर के हाथों में जिले की कमान सौंपी हुई है। जिसमें तीनों प्राधिकरण के सीईओ, जिलाधिकारी और इनकम टैक्स अधिकारी शामिल हैं। आज की स्टोरी में हम आपको इन्हीं 14 आईएएस अधिकारियों के बारे में बताएंगे।


नोएडा प्राधिकरण में 5 आईएएस अफसर

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम (वर्ष 2005 बैच) हैं। उनके अलावा नोएडा प्राधिकरण में आईएएस संजय कुमार खत्री एसीईओ, आईएएस वंदना त्रिपाठी एसीईओ, आईएएस सतीश पाल भी एसीईओ और आईएएस महेंद्र प्रसाद ओएसडी नोएडा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में 4 आईएएस अफसर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में 4 आईएएस अफसर तैनात हैं, जिनके कंधों पर विशेष जिम्मेदारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रविकुमार एनजी (वर्ष 2004 बैच) हैं। उनके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में आशुतोष कुमार द्विवेदी एसीईओ, श्रीलक्ष्मी एसीईओ और प्रेरणा सिंह भी एसीईओ की जिम्मेदारी निभा रही हैं। 


यमुना प्राधिकरण में 3 आईएएस अफसर

यमुना प्राधिकरण पूरे उत्तर प्रदेश का सबसे अहम प्राधिकरण है। जिसके सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह हैं। हालांकि, डॉ.अरुणवीर सिंह काफी लम्बे समय पहले ही रिटायर्ड हो चुके हैं। उसके बावजूद उनको योगी आदित्यनाथ ने सीईओ की जिम्मेदारी दी हुई है। यमुना प्राधिकरण के अलावा डॉ.अरुणवीर सिंह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के भी सीईओ हैं। उनके अलावा आईएएस श्रुति और आईएएस कपिल सिंह यमुना प्राधिकरण में एसीईओ की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


मनीष कुमार वर्मा डीएम और आईएएस चांदनी सिंह

इनके अलावा आईएएस मनीष कुमार वर्मा पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ ने दी हुई है। वहीं, आईएएस चांदनी सिंह इस समय गौतमबुद्ध नगर की अपर आयुक्त (वाणिज्य कर) की जिम्मेदारी निभा रही हैं। मनीष कुमार वर्मा वर्ष 2011 बैच के आईएएस अफसर और चांदनी सिंह वर्ष 2013 बैच की लेडी आईएएस है।इस संबंध में जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा कहते हैं कि गौतम बुद्ध नगर राष्ट्रीय स्तर पर भी काफी विख्यात है इसलिए विदेश में भी इसकी छवि बनी रहे इसलिए स्थानीय मुद्दों के साथ साथ राष्ट्रीय मुद्दों पर सामंजस्य स्थापित कर समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास किया जाता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad