गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बस चालक सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल
Many people including bus driver seriously injured after being hit by sugarcane laden tractor trolley
रुधौली, बस्ती। थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग पर स्थित दसिया चौराहे से सिर्फ 50 मीटर दूर स्थित सुनीता पेट्रोल पंप के पास खड़ी गन्ना लदी ट्राली से प्राइवेट बस टकरा गया। घटना में बस का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया उसमें बैठे कुछ सवारियों को भी गंभीर चोटे आई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज विशुनपुरवा राम भवन प्रजापति ने मय टीम आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे।
लोगों को एंबुलेंस 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली भिजवाया और गाड़ी को बगल करवाकर कर रास्ता चालू करवाया। स्थानीय लोगों से पूछने पर पता चला कि बस चालक जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली अंतर्गत के निवासी गुड्डू पुत्र अजहर हुसैन जो रोज की भांति लखनऊ से लौट रहे थे तभी वहां पर खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए, जिसमें बस ड्राइवर सहित अन्य छः लोग और भी घायल हो गए। जब इस बारे में प्रभारी निरीक्षक से वार्ता की गई तो पता चला कि गन्ना लदी ट्राली पंचर हो गई थी जिससे गाड़ी वहीं खड़ा करना पड़ा और चालक जैक लेन हेतु चौराहे पर गया हुआ था। ऐसे में पीछे से आ रही बस टकरा गई थी।













Post a Comment
0 Comments