Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रायबरेली में सड़क हादसा, बाइकसवार 3 युवकों की मौत

रायबरेली में सड़क हादसा, बाइकसवार 3 युवकों की मौत
Road accident in Raebareli, 3 bike riders died

यूपी डेस्कः रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र में हुये एक दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार रात को हुआ, जब ये युवक बारात जा रहे थे और रास्ते में एक राख लदे टैंकर से टकरा गए। हादसे की जानकारी होते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी मिली कि सलोन थाना क्षेत्र के पूरे खीली मजरे के रोहनिया गांव निवासी संग्राम (23) अपने चचेरे भाई आकाश की बारात में शामिल होने के लिए बाइक से तीन अन्य दोस्तों के साथ जा रहा था। 


संग्राम के साथ उसके दोस्त अखिलेश (22), सोहनलाल (20) और गोबिंदा (20) भी बाइक पर थे। वे सलोन ऊंचाहार मार्ग पर सीएचसी के पास पहुंचे, तभी अचानक सामने से आ रहे एक राख लदे टैंकर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक टैंकर के नीचे फंस गई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने युवकों को टैंकर के नीचे से बाहर निकाला। इस हादसे में अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोबिंदा और संग्राम को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गोबिंदा को सीएचसी में प्राथमिक इलाज दिया गया, लेकिन बाद में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, संग्राम को सलोन सीएचसी में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान संग्राम की भी मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल जाते समय गोबिंदा ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद टैंकर का चालक वाहन को अनियंत्रित करके सड़क के किनारे झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad