Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रेप से बचने के लिये होटल की दूसरी मंजिल से कूद गई किशोरी

रेप से बचने के लिये होटल की दूसरी मंजिल से कूद गई किशोरी
Teenage girl jumped from the second floor of a hotel to avoid rape

यूपी डेस्कः आगरा में रेप से बचने के लिये 17 साल की एक लड़की होटल की दूसरी मंजिल से कूद गई। वह असम के गुवाहाटी से घर से नाराज होकर निकली थी लेकिन सेक्स रैकेट के चंगुल में फंस गई। उसे एक महिला ट्रेन में बैठाकर आगरा ले आई। मंगलवार रात महिला और एक युवक लड़की को लेकर टेढ़ी बगिया में होटल राधाकृष्ण पहुंचे। बुधवार तड़के होटल में दो युवकों ने लड़की से रेप की कोशिश की। 


अपनी इज्जत बचाने के लिए लड़की ने होटल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है। इसी बीच मौका पाकर आरोपी महिला और उसका साथी मौके से भाग गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने लड़की के होटल से गिरने की सूचना पुलिस को दी। उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। लड़की ने पुलिस को बताया- एक युवक मुझसे अश्लील हरकत करने लगा। विरोध पर मुझे पीटा। अपनी इज्जत बचाने के लिए मैं कूद गई। होटल के सीसीटीवी में आरोपी कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad