Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुल्तानपुर में 5 हजार रू. रिश्वत लेते एसडीएम का पेशकार गिरफ्तार

सुल्तानपुर में 5 हजार रू. रिश्वत लेते एसडीएम का पेशकार गिरफ्तार
In Sultanpur, SDM's peon arrested taking bribe of Rs. 5000
यूपी डेस्कः सरकार की सख्ती के बावजूद अधिकारियों व कर्मचारियों की रिश्वतखोरी की आदत नही जा रही है। ताजा मामला सुल्तानपुर के जयसिंहपुर का है जहां एसडीएम के पेशकार को एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी पेशकार को गोसाईंगंज थाने ले गई। बताया जा रहा है कि पेशकार समरजीत पाल स्थागन आदेश कराने के लिए एक शिकायतकर्ता से ज्यादा पैसा मांग रहे थे। इस पर पीड़ित ने एंटी करप्शन में शिकायत की थी। 


जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के पारसपट्टी गांव निवासी अल्लादीन का एसडीएम कोर्ट पर काफी दिनों से जमीन बंटवारे का मुकदमा चल रहा है। मुकदमे में स्टे दिलाने के लिए पेशकार समरजीत पाल रिश्वत की मांग कर रहे थे। इसकी शिकायत अल्लादीन ने एंटी करप्शन टीम से की थी। सोमवार को टीम अयोध्या ने जाल बिछाया और जयसिंहपुर तहसील के पास से उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस मामले में एसडीएम जयसिंहपुर ने बताया मामला संज्ञान में है। आरोपी के निलंबन की कार्रवाई चल रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad