Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सप्ताह भर में दो छात्रों ने किया सुसाइड

सप्ताह भर में दो छात्रों ने किया सुसाइड
Two students committed suicide within a week
यूपी डेस्कः बरेली में फरीदपुर रोड स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में निहारिका नाम की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसका शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार के ग्राम बजरिया निवासी निहारिका सिंह निजी यूनिवर्सिटी में बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह हॉस्टल टॉप फ्लोर पर कमरे में रहती थी। सोमवार सुबह छात्राओं ने उसका शव देखा तो हड़कंप मच गया। 


जानकारी मिलने के बाद फील्ड यूनिट, क्षेत्राधिकार नवाबगंज, क्षेत्राधिकार यातायात, नायब तहसीलदार सदर, महिला सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। इससे पांच दिन पहले बीसीए फोर्थ ईयर के छात्र ने भी आत्महत्या की थी। दोनों घटनाओं ने छात्रों की मानसिक स्थिति, विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad