Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कन्नौज में भयानक सड़क हादसा, 8 की मौत, 38 घायल

कन्नौज में भयानक सड़क हादसा, 8 की मौत, 38 घायल
Horrible road accident in Kannauj, 8 dead, 38 injured

यूपी डेस्कः शुक्रवार दोपहर लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस आगरा एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज में खड़े वाटर टैंकर से टकराकर पलट गई। हादसे में पति पत्नी समेत 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। बस में सवार लगभग 38 यात्री घायल हुए हैं। मरने वालों में धर्मेंद्र वाषर्णेय (53 साल) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी जे 0304 आशियाना कालोनी, नियर बगला बाजार, लखनऊ, अंकुर बॉबी (45 साल) पत्नी धर्मेंद्र निवासी जे. 0304, आशियाना कालोनी, नियर बगला बाजार, लखनऊ, 



गिरीश यादव (52 साल) पुत्र आरएन यादव निवासी फ्लैट नं0 जे. 9/1301, सन ब्रिज 1 फैजाबाद रोड, बीबीडी ग्रीन सिटी, गोमती नगर लखनऊ, राहुल (26 साल) पुत्र रामदास निवासी अकबरपुर मल्लावा, जिला हरदोई, पूरन (40 साल) पुत्र गुरुचरण निवासी मल्लावा हरदोई, ऋषि यादव (24 साल) पुत्र अरविंद सिंह निवासी कन्नौज, अकाल जोत सिंह (24 वर्ष) निवासी अज्ञात, प्रेम सिंह (37 साल) निवासी झुंझुनू, राजस्थान शामिल हैं।


हादसे के बाद तेज धमाके की आवाज आई। एक साइड से पूरी बस खत्म हो गई। तेज झटके के साथ लोग सड़क पर गिर गए। जब बस पलटी तो लोग उसके नीचे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर भी कई मीटर घिसटने के बाद पलट गया। जब ये हादसा हुआ तब, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था। हादसा देखकर वो मौके पर रुक गए। पुलिसकर्मियों को जल्द घायलों को अस्पताल पहुंचाने को कहा। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad