Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गौतम बुद्धनगरः बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर डीएम ने दिया निर्देश

गौतम बुद्धनगरः बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर डीएम ने दिया निर्देश
Gautam Buddha Nagar DM issued instructions in view of the strike of electricity employees

गौतम बुद्धनगर, 06 दिसंबर (ओंपी श्रीवास्तव)। जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ऊर्जा रिफार्म को लेकर विद्युत विभाग से संबंधित अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने नोएडा क्षेत्र के अन्तर्गत ऊर्जा रिफॉर्म के संबंध में विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन, आंदोलन के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने उद्देश्य से सम्बन्धित विभाग में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग कार्यदायी संस्था, पॉलिटेक्निक, सैनिक कल्याण निगम, मीटर रीडिंग एजेन्सी, एन०पी०सी०एल० के प्रतिनिधि एवं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण तथा पारेषण स्कन्ध के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।


उन्होने निर्देश दिए कि जनपद में अति संवेदनशीलक्षेत्र जैसे अस्पताल, वाटर वर्क्स, सीवेज पम्प आदि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही समय सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने समीक्षा करते हुये 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों व 400 केवी/220 केवी पावर विद्युत केंद्रों पर अतिरिक्त मैन पावर तैनात किए जाने हेतु उपरोक्त संस्थाओं से मैनपॉवर उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए राउंड-राउंड द क्लॉक कंट्रोल रूम बनाए जाने हेतु निर्देशित भी किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि क्रिटिकल सब स्टेशनों की लिस्ट ससमय उपलब्ध करायी जाये।


साथ ही ट्रांसमिशन सबस्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था संबंधित अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आंदोलनात्मक परिस्थिति से निपटने की तैयारी संबंधित अधिकारियों द्वारा पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाए ताकि अस्पताल एवं आवश्यक सुविधाओं में विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो सके। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा ट्रांसमिशन के सबस्टेशनों पर कार्मिकों के रिप्लेसमेंट में अतिरिक्त कार्मिकों की लिस्ट मोबाइल नंबर सहित अविलम्ब जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी जाये। आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शिवप्रताप ,अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, मुख्य अभियंता (वितरण) नोएडा क्षेत्र हरीश बंसल एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad