ईडी की छापेमारी के 8 दिन बाद कारोबारी ने पत्नी संग किया सुसाइड
8 days after ED raid, businessman committed suicide along with his wife
नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में कारोबारी मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा ने सुसाइड कर लिया। उनके बच्चों ने दोनो को फांसी के फंदे से लटकते हुये देखा। 5 दिसंबर को ईडी ने परमार के इंदौर और सीहोर स्थित चार ठिकानों पर छापा मारा था। यहां से कई चल-अचल और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए थे। साथ ही साढ़े तीन लाख रुपए का बैंक बैलेंस भी फ्रीज किया था।
मामला पंजाब नेशनल बैंक में 6 करोड़ रुपए के फ्रॉड का है। इसमें परमार की गिरफ्तारी भी की गई थी। इसके बाद से वे परेशान थे। मनोज परमार ने न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गुल्लक भेंट की थी। इसके बाद वे चर्चा में आये थे इसके बाद से ही वे भाजपा के निशाने पर थे। मौके से पांच पेज का सुसाइड नोट मिला है। परमार के तीन बच्चे हैं-बेटी जिया (18), बेटे जतिन (16) और यश (13)। जतिन ने कहा, ईडी ने मानसिक तौर पर प्रेशर बनाया था।
इस कारण माता-पिता ने सुसाइड किया है।’ साथ में बीजेपी वाले भी परेशान कर रहे थे, इसीलिए उसने यह कदम उठाया। ईडी ने पंजाब नेशनल बैंक से 6 करोड़ के फ्रॉड के मामले में मनोज परमार की गिरफ्तारी की थी। ईडी की कार्रवाई के बाद भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक्स पर लिखा था, ’ये वही उद्योगपति मनोज परमार है, जो रात दिन भाजपा को कोसता है, जिसने बच्चों की एक ’गुल्लक टीम’ बनाई हुई है। ये गुल्लक टीम राहुल गांधी से लेकर कमलनाथ, पवन खेड़ा, भूपेश बघेल, हिमाचल के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े कांग्रेस के नेताओं को समय-समय पर पैसों की गुल्लक भेंट करती है।’













Post a Comment
0 Comments