कांग्रेस नेताओं को संभल जाने पर रोक, प्रदेश मुख्यालय पर भारी फोर्स
Congress leaders stopped from moving, heavy force at state headquarters
यूपी डेस्कः राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स लगा दी गई है। सभी बड़े नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल संभल में हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने जाने वाला था। पुलिस ने सभी को रोक दिया है। लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी पुलिस फोर्स है।
पुलिस ने अजय राय को नोटिस जारी करके संवेदनशीलता और धारा 163 बीएनएस का हवाला देते हुए संभल न जाने का निर्देश दिया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार की इस कार्रवाई की तीखी आलोचना की है। आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा, “संभल हिंसा के चलते पीड़ितों का दुख दर्द बांटने और उनके साथ खड़े होने का हमारा प्रयास सरकार और प्रशासन को खटक रहा है। हमें और कई कांग्रेस नेताओं को ‘हाउस अरेस्ट’ कर लिया गया। आराधना मिश्रा ने आगे कहा, “सरकार और प्रशासन की नाकामी के कारण संभल हिंसा की आग में जल रहा है। पीड़ित परिवारों से मिलने और शांति बहाल करने की हमारी कोशिशों को रोका जा रहा है। आखिर सरकार को किस बात का डर है?
अजय राय और दूसरे कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और सरकार की तानाशाही करार दिया है। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस बल की तैनाती और नेताओं को हाउस अरेस्ट करने की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। संभल में तनावपूर्ण माहौल है। प्रशासन ने किसी भी राजनीतिक दौरे को लेकर प्रतिबंध लगाया है। हालांकि, कांग्रेस ने प्रशासन के इस कदम को अलोकतांत्रिक बताते हुए अपने विरोध को जारी रखने का ऐलान किया है। अजय राय का कहना है कि शासन की ओर से 30 नवम्बर तक संभल जाने पर रोक लगाई गई थी, हमने 02 दिसम्बर को जाने की घोषण की तो अब रोक 10 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई।














Post a Comment
0 Comments