Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

निलंबित अफसर के यहां पहुंची विजिलेंस टीम, मिली अकूत दौलत

निलंबित अफसर के यहां पहुंची विजिलेंस टीम, मिली अकूत दौलत
Vigilance team reached the house of suspended officer and found huge wealth

दिल्ली, एनसीआर संवाददाता (ओपी श्रीवास्तव)।
गौतमबुध्द नगर के नोएडा अथॉरिटी के निलम्बित अफसर के घर पर विजिलेंस टीम की छापेमारी में हुआ खुलासा हैरान करने वाला है। नोएडा विकास प्राधिकरण के ओएसडी रह चुके बहुत चर्चित रविंद्र यादव के आवास पर विजिलेंस ने रविवार को सुबह छापें मारी की। इस दौरान उनके घर से मिली अकूत दौलत देखकर पुलिस टीम भी दंग रह गई।



सूत्रों के अनुसार रविंद्र यादव के परिवार वालों के पास 62 लाख के जेवरात, 15 करोड़ का स्कूल, जिसमें 2 करोड़ से ज्यादा का फर्नीचर है। साथ ही कई अन्य बहुत सारी प्रॉपर्टी मिली है। कहा जा रहा है कि रविन्द्र यादव के समाजवादी पार्टी के नेताओं से बड़ी नजदीकियां रहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक रविंद्र यादव के घर की कीमत 16 करोड़ रुपए बताई जा रही है। घर में भौतिक सुख सुविधा के समान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनुमानित कीमत 37 लाख रुपए है। आरोपी और उसके परिजनों के पास मौजूद जेवरों की कीमत 62 लाख रुपए बताई जा रही है।

इसके अलावा इटावा के जसवंत नगर में रविंद्र के बेटे निखिल यादव के नाम पर एक नामचीन एरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल है। स्कूल की पूरी बिल्डिंग एयर कंडीशंड है। जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए आंकी गई है। जबकि स्कूल के उपकरण और फर्नीचर की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपए है। स्कूल में 10 बसें भी लगी हुई हैं जिनकी कीमत एक करोड़ चार लाख रूपए कहीं जा रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि रविंद्र यादव के खिलाफ वर्ष 2007 में नोएडा प्राधिकरण का ओएसडी रहते हुए एक निजी कम्पनी को नियमों के खिलाफ जमीन देने का आरोप है।




उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार विजिलेंस मेरठ की 18 सदस्य की टीम ने रविवार को छापेमारी की है। विजिलेंस ने रविंद्र यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। रविंद्र यादव नोएडा विकास प्राधिकरण के पूर्व ओएसडी रहे हैं। बीते 13 फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे हैं। विदित हो कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के ओएसडी रविंद्र सिंह यादव को आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित कर दिया था। ओएसडी के खिलाफ मंत्री ने विभागीय जांच का भी आदेश दिया था। जांच में सामने आया था कि रविंद्र यादव को साल 2005 से लेकर 2018 तक 94 लाख की घोषित आय हुई थी जबकि उन्होंने 2 करोड़ 44 लाख से अधिक खर्च किया था। सूत्रों का कहना है कि रविन्द्र यादव को पुलिस गिरफ्तार कर सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad