Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर में सड़क किनारे मिली किशोर की लाश

सिद्धार्थनगर में सड़क किनारे मिली किशोर की लाश
Dead body of teenager found on the roadside in Siddharthnagar

सिद्धार्थ नगर, उ.प्र.। इटवा तहसील के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के ग्राम धोबहा में सड़क किनारे पुआल के निकट 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। किशोर की पहचान अमरजीत अमरपुरवा प्राथमिक विद्यालय के तीसरी कक्षा के छात्र के रूप में हुई। लाश का सिर कुचला हुआ था, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह किसी वाहन की चपेट में आया हो।


अमरजीत शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन न तो वह स्कूल पहुंचा और न ही घर लौटा। परिवार के लोग रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं जब शौच के लिए बाहर गईं तो सड़क किनारे पुआल पर लाश देखी। इसके बाद यह जानकारी चारों ओर फैल गई। मृतक के पिता धर्मराज ने पुलिस को दी तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अमरजीत चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। कठेला थाना प्रभारी सभाशंकर यादव ने बताया कि मामले में दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad