Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उज्जैन में युवती को अगवा कर कार में गैंगरेप, एक गिरफ्तार

उज्जैन में युवती को अगवा कर कार में गैंगरेप, एक गिरफ्तार
Girl kidnapped and gang raped in car in Ujjain, one arrested
नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक किशोरी ने तीन युवकों पर धोखे से ले जाकर कार में दुष्कर्म कर सुनसान रोड़ पर छोड़ने का आरोप लगाया है। चिमनगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आगर रोड़ निवासी 16 वर्षीय किशोरी से अहमद नगर कॉलोनी निवासी साहिल, समीर और शकील के खिलाफ रेप का आरोप है। 


किशोरी ने बताया कि समीर और साहिल से उसकी दोस्ती थी। दोनों उसे तीन दिन पहले बहला फुसलाकर घुमाने के बहाने कार से मंगलनाथ रोड़ ले गए और कार में रैप कर दिया। उनके साथ शाहिद भी था। आरोपी पीड़िता को शनिवार को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास छोड़ गए। किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने मामले में साहिल को पकड़ लिया, लेकिन समीर और शाहिद अब तक गिरफ्त में नहीं आ सके। दरअसल किशोरी 28 नवंबर को लापता हो गई थी। काफी तलाशने पर भी किशोरी के नहीं मिलने पर परिजनों ने 29 नवंबर को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चिमनगंज थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस उसे खोज रही थी इसी बीच 30 नवंबर को किशोरी परिजनों के साथ थाने पहुंची। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि लौटने के बाद किशोरी ने दोस्तों पर धोखे से ले जाकर कार में रैप करने का आरोप लगाया। मामले में साहिल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रहे है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad