बंगलादेशियो, रोहिंग्यो को बाहर निकाल रही दिल्ली पुलिस
Delhi Police is driving out Bangladeshis and Rohingyas
दिल्ली, एनसीआर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। देश की राजधानी दिल्ली में उप राज्यपाल का बंगलादेशियो, रोहिंग्यो को बाहर निकाले जाने का फरमान अब धीरे धीरे रंग लाना शुरू कर दिया है और आम लोगों ने इसका समर्थन किया है। नोएडा में भी इसे लागू किए जाने की मांग शुरू हो गई है। दिल्ली पुलिस ने ‘अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों’ के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।
उप राज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा दिल्ली पुलिस आयुक्त को राजधानी में रहने वाले “अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों” के खिलाफ “कड़ी कार्रवाई” शुरू करने का निर्देश देने के एक दिन बाद, पुलिस ने बुधवार और गुरुवार को ऐसे व्यक्तियों पर नकेल कसने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान कालिंदी कुंज, उत्तम नगर सहित दिल्ली शहर के विभिन्न हिस्सों में चलाया गया। शाहीन बाग और जामिया नगर, जहां अधिकारियों ने झुग्गियों, फुटपाथों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच की। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा “जिनके पास उचित दस्तावेज नहीं थे, उनमें से कुछ को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया है। अगर वे अवैध अप्रवासी पाए गए, तो उन्हें निर्वासित कर दिया जाएगा।”
“हम कॉलोनियों, बस्तियों और किसी भी अन्य क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं जहां हमें संदेह है कि अवैध प्रवासी रह रहे हैं। हम उनके दस्तावेज़ों की जांच कर रहे हैं, यहां तक कि जिनके दस्तावेज़ असम या बांग्लादेश के करीबी राज्यों से हैं। हम विवरणों को क्रॉस-सत्यापित कर रहे हैं। अवैध रूप से रहने वालों पर विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और निर्वासित किया जाएगा, ”अधिकारी ने कहा। पुलिस ने कहा कि यह एक नियमित अभ्यास है जिसका वे पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि अतीत में, अवैध प्रवासियों, चाहे वे नाइजीरियाई हों या बांग्लादेशी, को निर्वासित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि यह कदम तब उठाया गया है जब हजरत निजामुद्दीन के उलेमाओं (मौलवियों) और मुस्लिम नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात की और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर चिंता व्यक्त की और शहर में घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया था। इस मामले में मुख्य सचिव को मामले पर साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ समयबद्ध प्रतिक्रिया प्रदान करने का भी निर्देश दिया गया है। दिल्ली में हो रही इस तरह की कार्यवाही का आम लोगों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए नोएडा में में भी इसे लागू करने की मांग की है। क्योंकि नोएडा में भी हिंडन नदी के किनारे स्थित पुसता रोड पर बहुत से बंग्लादेशी निवास कर रहे हैं और कबाड़ का काम करते हैं एवं समय-समय पर कबाड़ में आग लगा कर प्रदुषण बढ़ाते हैं। बतौर उदाहरण नोएडा के छेजारसी एवं बहलोलपुर के इलाके में इसे बखूबी देखा जा सकता हैं।













Post a Comment
0 Comments