Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गौतमबुद्ध नगर में फाइनेंस कम्पनी की मैनेजर ज्योति शर्मा पर दो किलो. सोना हड़पने का आरोप

गौतमबुद्ध नगर में फाइनेंस कम्पनी की मैनेजर ज्योति शर्मा पर दो किलो. सोना हड़पने का आरोप
Jyoti Sharma, manager of a finance company in Gautam Buddha Nagar, has been accused of embezzling two kilograms of gold.

दिल्ली, एनसीआर, राज्य संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में सेक्टर -18 स्थित एक गोल्ड स्टोर की महिला ब्रांच मैनेजर पर करोड़ों रुपये के सोना घोटाले का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मामले में सहायक ब्रांच मैनेजर ने थाना सेक्टर -20 में ब्रांच मैनेजर और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 


साथ ही खुद की हत्या का डर जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में वादी जितेंद्र सिंह निगम सहायक शाखा प्रबंधक ने बताया है कि नोएडा के सेक्टर -18 में ट्रू कैंप फाईनेंशियल लिमिटेड है जो कि आरबीआई द्वारा मान्यता प्राप्त एनबीएफसी (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) है। जो गोल्ड लोन देती है। सहायक मैनेजर के अनुसार कुछ दिन पूर्व स्टोर से एक गोल्ड लोन का पैकेट गायब हुआ था। जो करीब 15 लाख रुपये का था। बाद में पता चला कि पैकेट को ब्रांच मैनेजर ज्योति शर्मा, निवासी नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर ने चोरी किया था। 


शाखा प्रबंधक के मुताबिक  ज्योति शर्मा की जांच की गई। इस दौरान पता चला कि ज्योति ने स्टोर से करीब दो किलो गोल्ड गायब किया है, जिससे उसने करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। ज्योति शर्मा ने पूछताछ करने पर अपनी गुनाह स्वीकार करते हुए जल्द ही पूरा पैसा लौटाने की बात कही। लेकिन आज तक पैसा नहीं लौटाया। इस संबंध में गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर ब्रांच मैनेजर ज्योति शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और ज्योति शर्मा के परिवार वालों से भी पूछताछ एवं मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad