Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जनसमस्याओं को लेकर एत्मादपुर तहसील मुख्यालय पर गरजे पर सपाई

जनसमस्याओं को लेकर एत्मादपुर तहसील मुख्यालय पर गरजे पर सपाई
SP workers raised their voice at Etmadpur Tehsil headquarters regarding public problems

आगरा, 12 दिसम्बर (राहुल कुलश्रेष्ठ) जनसमस्या को लेकर, समाजवादी पार्टी ने तहसील एत्मादपुर पर जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष आगरा चौधरी वाजिद निशार,के नेतृत्व में हजारों सपा कार्यकर्ताओ ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की भा. जा. पा सरकार को घेरा। पूर्व विधानसभा एत्मादपुर, उम्मीदवार डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि तहसील एत्मादपुर परिसर, में अधिवक्ताओ के चैम्बरो मेँ आये दिन चोरी हो रही है। घटनाओं को खुलासा करने में पुलिस नाकाम है। इसलिये घटनायें थम नही रही हैं। वही तहसील प्रशासन किसानो के समस्या को निपटाने की जगह जनता को लूटने का काम कऱ रहे है। इस दौरान, राजपाल यादव, रामबाबू यादव, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष जे. पी. यादव, अनिरुद्ध एडवोकेट, दिनेश यादव, जयपाल सिंह, सूरजपाल प्रधान, आदि लोग मौजूद रहे। 



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad