Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में झगड़ा सुलझाने गये युवक की चाकू मारकर हत्या

बस्ती में झगड़ा सुलझाने गये युवक की चाकू मारकर हत्या
A young man who went to resolve a quarrel in the colony was stabbed to death

बस्ती, 08 दिसम्बर। सोनहा थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा झगड़ा शांत कराने गये युवक की हत्या कर दी गई। घटना शनिवार की है। दरअसल पति और पत्नी में इतना विवाद बढ़ गया कि पति अपनी पत्नी के सारे कपड़े जला रहा था। इसी बीच पड़ोस का एक युवक झगड़ा सुलझाने पहुंच गया। महिला के पति ने उसे चाकू मार दिया। उसकी मौत हो गई। 


आरोपी स्वयं भी घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना थाना क्षेत्र के सल्टौआ गोपालपुर गांव की है। गांव निवासी पिंटू अग्रहरि का पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। पिंटू अपनी पत्नी के कपड़े जला रहा था। गांव का ही रहने वाल शिवम सोनी पिंटू के घर पहुंचा। झगड़ा करने से मना करने लगा। पिंटू को शिवम की बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने शिवम पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इतना ही नहीं शिवम को घायल करने के बाद पिंटू ने भी खुद को चाकू मार लिया। दोनों को घायल स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शिवम की मौत हो गई। पिंटू का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने कहा दोनों युवकों का घर कुछ ही दूरी पर दोनों शराब के नशे में कुछ विवाद किए थे। इसी में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को चाकू मार दिया, जिसमें उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad