Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्तीः विवेकानंद कालोनी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दिया

बस्तीः विवेकानंद कालोनी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दिया
Basti: A teenager committed suicide by hanging herself in Vivekanand Colony

बस्ती, 08 दिसम्बर। कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेकानंद कालोनी में शनिवार को एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दिया। उसका शव कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं थी। विवेकानंद कालोनी निवासी विकास कुमार आर्या की 15 वर्ष की बेटी समीक्षा शहर के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। कमरे में अंदर पंखे के सहारे समीक्षा का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मृत्यु की वजह का पता चल सकेगा।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad