Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा नेता महेश शुक्ल ने किया दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन

भाजपा नेता महेश शुक्ल ने किया दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन BJP leader Mahesh Shukla inaugurated the two-day block level basic children's sports competition
बस्ती, 06 दिसम्बर। संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रैया के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को प्राथमिक स्तर के खेल का आयोजन हुआ। खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष हर्रैया कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, मंत्री बालकृष्ण ओझा, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। 



अतिथियों का स्वागत खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनन्द के नेतृत्व में एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह, संदीप सिंह, उदय प्रताप सिंह, उमेश सिंह, सुनील बौद्ध, खेल प्रभारी सर्वदेव सिंह, शिक्षक नेता बाबूलाल ओझा, रामसागर वर्मा, सन्तोष शुक्ल, राजकुमार तिवारी, रामप्यारे, प्रेम सागर, प्रमोद त्रिपाठी, विवेक कान्त पाण्डेय, सत्यराम वर्मा, अनिल सिंह सहित ब्लॉक के तमाम शिक्षकों ने माल्यार्पण करके, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर किया। खेल में कबड्डी बालिका वर्ग में दिवाकरपुर न्याय पंचायत और बालक वर्ग में डुहवा न्याय पंचायत विजेता रहा। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनमोल तथा बालिका वर्ग में शिवांगी वर्मा अव्वल रहे। 


100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अब्दुल कादिर और बालिका वर्ग में शिवांगी अव्वल रहीं। खो खो बालक वर्ग में हर्रैया घाट न्याय पंचायत की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतिभाएं अमीर या गरीब नहीं होती। शिक्षकों के परिश्रम से बच्चे खेल के क्षेत्र में भी नाम कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि ने बीआरसी परिसर में ओपन जिम बनाने की घोषणा किया। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार को उच्च प्राथमिक स्तर का खेल होगा। खेल प्रतियोगिता में अनुदेशक पवन मिश्र, दीपक सिंह, उत्तम वर्मा, जीतेन्द्र, राजकुमार, कपिलदेव, संजीव, बबली, प्रीती व कार्यालय के राकेश श्रीवास्तव, सुनील, ऋषि, राजेश, दिवाकर, जमुना, राकेश, रवि ने सहयोग किया। 


संचालन धनीष त्रिपाठी और भारती शुक्ला ने किया इस अवसर पर शिव प्रकाश सिंह, हरेंद्र यादव, नरेन्द्र पाण्डेय, शैलेश सिंह, इश्तियाक अहमद, अरुण शुक्ल, विद्यासागर वर्मा, राजीव शरण, जगदम्बा दूबे, शिव प्रकाश पाण्डेय, राजेंद्र, देवेन्द्र शुक्ल, आनन्द सिंह, अखिलेश सिंह, चिन्मय राय, संजीव सिंह, राकेश सिंह, करुणेश पाण्डेय, सतीश यादव, गुलाम अशरफ, हनुमान दूबे, विजय पाण्डेय, मनोज द्विवेदी, अमरचंद, हरी सिंह, राम नरेंद्र, प्रमोद ओझा, विवेक, आशीष सिंह, हरी जी, प्रशांत सिंह, अशोक वर्मा, राम रक्षा, विश्वजीत, अवनीश ओझा, आदित्य, रमाशंकर, अरुणेंद्र, हनुमान वर्मा, सर्वेश वर्मा, प्रेम कुमार, हनुमत पाण्डेय, राम भवन, संजय, अभिषेक मौर्य, राम बालक, नीलम सिंह, पूनम मिश्र, भारती शुक्ला, मीरा चौधरी, मंजूरानी, श्रेया, ज्योति, सिमरन, ममता, निरुपमा, मंजरी, आकांक्षा, आरती, प्रियंका, सोनिया, रूपम, एकता, प्रतिज्ञा, गीता सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad