Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बच्चों को शारीरिक रूप से दक्ष बना रहा है फिट इंडया कार्यक्रम- रामसजन यादव

बच्चों को शारीरिक रूप से दक्ष बना रहा है फिट इंडया कार्यक्रम- रामसजन यादव
Fit India program is making children physically capable - Ramsajan Yadav

बस्ती, 19 दिसम्बर। फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत गौर विकास क्षेत्र के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मुसहा में रोजाना शारीरिक गतिविधियां सचालित की जा रही हैं। बच्चों को खेल की विभिन्न विधाओं से परिचित कराने के साथ साथ उनकी रूचि के अनुसार खेलों में उन्हे निपुण बनाया जा रहा है। इसमे खेल की जिम्मेदारी संभाल रहे अध्यापक व अन्य स्टाफ पूरे मनोयोग से लगे हैं।





प्रधानाध्यापक रामसजन यादव ने बताया कि फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों को लेकर बच्चों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है। फिट इंडिया निश्चित रूप से ग्रामीण प्रतिभाओं को शिखर तक पहुचाने की प्राथमिक सीढ़ी सिद्ध होगी। इस अवसर पर स्कूल परिसर में खो खो, कबड्डी, कूद, दौड़, रिले रेस, रस्स्ी कूद, रस्साकसी, योगा आदि का विधिवत अभ्यास कराया कराया जा रहा है। गुरूवार को विद्यालय परिसर में आयोजित अभ्यास के दौरान जगदीश कुमार, दशरथनाथ पांडे, विजय कुमार श्रीवास्तव, शंकराचार्य, खेल अनुदेशक रमेश चंद, फूलचंद यादव, विमला देवी, कुमकुम लता श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad