Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एसडीएम के आदेश पर भी विवादित स्थल पर नहीं पहुँचे अफसर

एसडीएम के आदेश पर भी विवादित स्थल पर नहीं पहुँचे अफसर
Even on the orders of SDM, the officers did not reach the disputed site

बनकटी, बस्ती (सरवर अली)। लालगंज थाना क्षेत्र के पंखोबारी निवासी किसान यूनियन के नेता रामफेर चौधरी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर एसडीएम सदर के आदेश के दो सप्ताह बाद भी थानाध्यक्ष द्वारा विवादित भूमि का निस्तारण न करने की पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। किसान नेता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि गाँव के ही राजेन्द्र व रामरूप तथा लाल बिहारी ने आबादी की भूमि गाटा संख्या 408 अवैध रूप से कब्जा किया है तथा आबादी से सटे रामफेर का चक बरी गाटा संख्या 406 जिसका रकबा 0.0080 हेक्टेयर है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त चक बरी नम्बर में  हैंडपंप लगवाकर कब्जा किये जाने की शिकायत दो सप्ताह पूर्व उप जिलाधिकारी बस्ती सदर से मिलकर की गई थी , एसडीएम सदर ने लालगंज थानाध्यक्ष व राजस्व निरीक्षक को मौके पर जाकर निस्तारण कराने का आदेश दिया था लेकिन दोनों अधिकारियों ने आदेश पर अमल नही किया। शिकायतकर्ता ने असंतुष्ट होकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad