सीएम सिटी में महिला मजदूर संग गैगरेप, तीन के खिलाफ केस दर्ज
Female labourer gangraped in CM City, case filed against three
गोरखपुर, उ.प्र.। गोरखपुर में मजदूरी करने वाली महिला संग गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि ढलाई करने वाले आपरेटर और उसके दो सहयोगी उसे मजदूरी देने के बहाने बुलाए और उसके साथ रेप किया। यह घटना एम्स इलाके में 26 नवंबर को हुई है। पीड़िता का आरोप है कि उसने पहले भी पुलिस को तहरीर दी थी।
लेकिन, उस वक्त केस नहीं दर्ज हो सका था। मामला जब अफसरों के संज्ञान में आया तो बुधवार को इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।













Post a Comment
0 Comments