Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संविधान गौरव दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित

संविधान गौरव दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित
Program organized under Constitution Pride Day

बस्ती, 25 जनवरी। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी गौर मण्डल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी के नेतृत्व में ग्राम सभा कछिया में संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान जोखू प्रसाद ने किया। भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र राधेश्याम कमलापुरी ने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है। 



इस संविधान को बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर ने बहुत सोच समझकर भारतीय संस्कृति को देखते हुए बनाया था, जिसमें राम राज्य की कल्पना की गई थी। लेकिन कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान 50 वर्षों में संविधान को तोड़ने का ही प्रयास किया है। 356 धारा का दुरुपयोग, इमरजेंसी धर्मनिरपेक्ष और वक्फ बोर्ड कहीं भी संविधान के अंग नहीं थे। पर कांग्रेस अपने वोट को साधने के लिए संविधान को अपने जरूरत के अनुसार तोङा,मरोड़ा और ठीकरा भाजपा पर फोङती है। कहती है कि भाजपा संविधान बदल देगी। 



जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। भाजपा संविधान का सम्मान करती है। भाजपा की संयुक्त सरकार के समय बाबा साहब को भारत रत्न भी दिया गया। आज भाजपा उनके जन्मस्थली को और यादगार बनाते हुए पंच तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है। कहा कि भाजपा सच्चे अर्थो में संविधान के अनुरूप लोक कल्याण को गति दे रही है। कार्यक्रम में प्रदीप दूबे, दिलीप सिंह, कैलाश नाथ बाल्मीकि, जितेन्द्र, राम लौट, राम अछैवर, अजय बाल्मीकि, रामजीत गुप्ता, कृष्ण कुमार तिवारी, महबूब खान, राजेश नारायण आदि मौजूद रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad